पुलिस ने बताया कि शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में पता चला कि तिलियार से किशोरी का नशे में धुत चार युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद दो सुनसान स्थान पर ले जाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई।
पुलिस ने गैंगरेप करने वाले बिहार के आरा जिले के शिमरा गांव निवासी अजय को जसबीर कॉलोनी, बोहर के विपिन, प्रवेश, नीरज को बोहर गांव से काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इसके अलावा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपी अजय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
किशोरी के अपहरण के बाद गैंगरेप करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ममता खर्ब, डीएसपी
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले के लिए एसआईटी गठित की गई है, जिसकी प्रभारी डीएसपी ममता खर्ब को बनाया गयपीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। साथ ही किशोरी के 164 सीआरपीसी के भी बयान दर्ज किए गए। काउंसिलिंग के बाद किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
दोपहर एक बजे घर से घूमने के लिए निकला था अजय
आरोपी अजय के पिता बजरंगी ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही अजय लुधियाना से दीपावली मनाने के लिए रोहतक पहुंचा था। अजय के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया कि गुरुवार को दोपहर एक बजे अजय घर से शहर में घूमने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद रात में करीब आठ बजे के बाद उन्होंने अजय के मोबाइल पर कई बार कॉल की, मगर रिसीव नहीं कर रहा था। किशोरी के अपहरण के मामले की उन्हें पुलिस से जानकारी हुई। अजय पर लगाए गए आरोप को भी परिजनों ने बेबुनियाद बताया।