फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद में दर्दनाक हादसा: जीटी रोड पर ट्रक से भिड़ी कार, चार लोगों की मौके पर मौत, तीन को चंडीगढ़ रेफर किया गया

Sun, 12 Jun 2022 08:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

पंजाब के सरहिंद में जीटी रोड पुल पर एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई। कार में सात लोग सवार थे। तीन घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरहिंद नेशनल हाईवे पर स्थित यादव ढाबे के पास रविवार दोपहर के समय कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसे में आर्टिगा सवार परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया है। सभी लोग दिल्ली निवासी हैं, जो श्री दरबार साहिब में माथा टेककर लौट रहे थे।

विज्ञापन

 
सरहिंद पुलिस थाना के सहायक थानेदार ने बताया कि कार नंबर टी-0622-एच-आर-1633-ए में परिवार श्री दरबार साहिब (अमृतसर) से माथा टेककर वापस दिल्ली जा रहा था। जब वह चावला चौक सरहिंद के पास जीटी रोड पर पहुंचे तो ट्रक से टक्कर हो गई। 

मृतकों में नीलम धमीजा (60) पत्नी शाम धमीजा निवासी दिल्ली, रेणु (55) पत्नी कृष्ण लाल, विशेषवर ग्रोवर (64) और कृष्ण लाल (60) की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में रखवाया गया है। कार चालक हिम्मत शर्मा, शाम धमीजा पुत्र गेला राम धमीजा और वीना ग्रोवर पत्नी विशेषवर ग्रोवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां से हिम्मत शर्मा और वीना ग्रोवर को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें