फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime News: पंजाब में बेकाबू कानून व्यवस्था, अमृतसर में 24 घंटे में तीन लोगों का कत्ल

Sun, 12 Jun 2022 07:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह खुद वारदात स्थलों पर पहुंचकर लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आपराधिक गतिविधियों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बेकाबू होने लगी है। अमृतसर में अपराधी बेखौफ होकर हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों को जल्द धरपकड़ करने के दावे कर रही है। अमृतसर में ही पिछले 24 घंटों में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। 

विज्ञापन


दो लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है जबकि एक बुजुर्ग महिला को लूटने के बाद गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। कमिश्नरेट पुलिस ने केस दर्ज किया है। शनिवार सुल्तानविंड इलाका में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पार्षद के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घनूपुर इलाका में हुई व्यक्ति की हत्या और ग्वालमंडी इलाका में हुई महिला बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर हत्यारों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

गौर हो कि गुंडागर्दी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों की तरफ से दिनदहाड़े गोलियां चलाना एक आम बात हो गई है। शहर में होने वाली इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को देखने से लगता है कि अपराधियों में कोई खौफ नहीं रह गया। लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो रहा है। पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह खुद वारदात स्थलों पर पहुंचकर लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आपराधिक गतिविधियों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें