फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत, पांच लोग घायल

Thu, 09 Dec 2021 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। वहीं पांच लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। मृतकों में मां-बेटे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में नाभा-भवानीगढ़ रोड पर मंगलवाद देर शाम शादी से लौट रहे परिवार की कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायल गांव मूंडखेड़ा पटियाला निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि संगरूर के गांव बखोपीर में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद पटियाला के गांव मूंडखेड़ा निवासी कुल 11 लोग गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


नाभा-भवानीगढ़ रोड पर किसी अज्ञात ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में सोना कौर, उसके आठ साल के बेटे अभिजोत सिंह के अलावा जसपाल कौर निवासी मूंडखेड़ा, सोमा सिंह निवासी गांव मदोमाजरा जिला पटियाला की मौत हो गई। वहीं 29 साल की लखविंदर कौर पत्नी सोमा सिंह, अर्शदीप कौर निवासी मदोमाजरा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 10 साल की खुशप्रीत कौर पुत्री सोमा सिंह, जसकरण सिंह पुत्र सोमा सिंह व सुखदेव सिंह पुत्र काला सिंह निवासी मूंडखेड़ा को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
 
जांच अधिकारी हरजिंदर लाल ने बताया कि अभिजोत सिंह व सोमा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सोना कौर की राजिंदरा व जसपाल कौर की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हुई है। पुलिस ने सुखदेव सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें