फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सरकारी अध्यापक निकला लूट का मास्टरमाइंड, पड़ोसी को बनाया निशाना, तीन साथियों समेत काबू

Sun, 14 Jan 2024 03:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर के आकाश एवेन्यू में एक फर्नीचर कारोबारी के घर पर हुई लूट को पुलिस ने सुलझा लिया है। पड़ोस में रहने वाला सरकारी अध्यापक ही लूटपाट का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने उसे तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित आकाश एवेन्यू में फर्नीचर कारोबारी के घर में घुसकर लूट करने वाले मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूट के 1.5 लाख रुपये में से पचास हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल, पांच कारतूस, कार और बाइक बरामद कर ली।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान लोहारका रोड स्थित सिल्वर ओक निवासी अमनप्रीत सिंह उर्फ एमपी, गुरदासपुर के गांव भगवानपुरा निवासी सुखनूर सिंह उर्फ सुख, भगवानपुरा गांव निवासी प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ और पठानकोट के जुगियाल निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है।

एडीसीपी ने आयोजित प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि मामले का मास्टरमाइंड अमरप्रीत सिंह उर्फ एमपी है। वह पेशे से सरकारी अध्यापक है। पंकज अग्रवाल (पीड़ित) का पड़ोसी था। पंकज का फर्नीचर का कारोबार है और उनका इलाके में काफी नाम है। सरकारी टीचर अमनप्रीत सिंह जानता था कि पंकज के घर में काफी पैसा और गहना मिल सकता है। इसके बाद उसने अपने उक्त तीनों साथियों के साथ लूट की साजिश रची।
विज्ञापन


आरोपियों ने चार जनवरी को पंकज अग्रवाल के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर वहां से डेढ़ लाख रुपये, सोने के जेवर और कीमती सामान लूटा था। एडीसीपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वारदात के समय इलाके में धुंध पड़ रही थी। इस कारण आरोपियों किधर भागे हैं... यह जानकारी नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें