फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नर्स हत्याकांड में पुलिस को मिला अहम सुराग, पुर्तगाल से दी गई थी सुपारी, जालंधर में मिली थी लाश

Sun, 14 Jan 2024 03:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

26 दिसंबर की सुबह जालंधर के गांव तराड़ में नहर किनारे एक महिला की लाश मिली थी। अब इस मामले में पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे। इसके मुताबिक महिला की हत्या पुर्तगाल से करवाई गई थी। मृतक महिला पेशे से नर्स थी। उसे विदेश से जान से मारने की धमकी मिल रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के गांव तराड़ में नहर किनारे मिले नर्स के शव मामले में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। इससे पता चला है कि नर्स की हत्या पुर्तगाल से सुपारी देकर करवाई गई है। पिछले साल 26 दिसंबर की सुबह गांव तराड़ में नहर के किनारे महिला का शव मिली था। उसकी पहचान गुरदासपुर की रहने वाली शमा के रूप में हुई, जोकि पेशे से नर्स थी। मृतक की बहन नेहा ने बताया कि शमा क्रिसमस पर खांबरा चर्च गई थीं और उसके बाद उसका शव नहर किनारे मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि नर्स शमा नकोदर चौक से खांबरा तक ऑटो में बैठकर गईं और वहां से काला संघिया तक पहुंची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शमा को काफी समय से विदेश से जान से मारने की धमकी मिल रही थीं। सूत्रों का कहना है कि धमकी देने वाला शख्स पुर्तगाल में रहता है और उसने ही सुपारी देकर शमा की हत्या कराई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें