फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर खाना खा रही युवती से छेड़छाड़, 4 काबू

Wed, 12 Feb 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-28 स्थित पाल ढाबे पर खाना खाते समय एक युवती से छेड़छाड़ करने वाले चार मनचलों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान नयां गांव निवासी अनूप, गैंदा लाल, सेक्टर-18 निवासी दीपक अग्रवाल और सेक्टर-24 निवासी राजीव ठाकुर के रूप में हुई है।

सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार को एक युवती अपने अन्य दोस्तों के साथ पाल ढाबे पर खाना खा रही थी।

इसी दौरान उक्त चारों युवक उसे कमेंट करने लगे। युवती के विरोध करने पर उन्होंने उससे छेड़छाड़ भी की। बाद में  उस युवती व उसके दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों की वहीं से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

मालूम हो कि सोमवार को भी सेक्टर-3 पुलिस ने एक बुजुर्ग के साथ छेड़छाड़ में किरायेदार बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

महिला का आरोप था कि किराएदार बुजुर्ग उनके कमरे में ताकझांक करता है। इस बुजुर्ग की पहचान सेक्टर-8 में रहने वाले प्रशासन से रिटायर अधिकारी शाम शर्मा के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें