फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यंस ग्रुप के चेयरमैन से गन प्वाइंट पर लूट

Mon, 12 Jan 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लुटेरे गन प्वाइंट पर आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेज चंडीगढ़ के चेयरमैन अंशु कटारिया की फॉरच्यूनर लूटकर फरार हो गए। वारदात जगराओं के पास एक ढाबे के बाहर अंजाम दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, दो लुटेरों ने मशहूर आर्यंए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अंशू कटारिया के ड्राइवर से गन प्वाइंट पर फॉरच्यूनर कार लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


लूट पंजाब के जगरावं में राजा ढाबे के बाहर हुई। जिस समय यह वारदात हुई, उस वक्त अंशु कटारिया ढाबे के अंदर थे, जबकि ड्राइवर विक्रमजीत कार को बाहर पार्किंग में खड़ी कर रहा था। तभी एक युवक आया और उसने ड्राइवर को पीछे से पकड़ लिया। दूसरे युवक ने उस पर रिवाल्वर तान दी और चाबी छीनकर कार लेकर फरार हो गए।

वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूछताछ की और मामला दर्ज कर लिया। ड्राइवर विक्रमजीत ने पुलिस को सारी वारदात बताई। अंशू कटारिया ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वे मुक्तसर में अपने रिश्तेदार के भोग में गए थे। चंडीगढ़ वापस आते राजा ढाबा पर फ्रेश होने के लिए रुके थे। ढाबे के बाथरूम से बाहर निकले तो ड्राइवर चीख रहा था।
विज्ञापन


कटारिया को शक है कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार लुटेरे उनके पीछे लगे थे, वे लोग उनका किडनैप करना चाहते थे। कटारिया ने बताया कि राजा ढाबा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में पूरी लूट कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक आते दिखाई देते हैं। आते ही ड्राइवर को पकड़ लेते हैं और कार की चाबी ले लेते हैं। सारी वारदात 41 सेकेंड में खत्म हो जाती है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें