फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पट्टी में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह की हत्या, महिला ने बरसाई गोलियां

Mon, 27 Feb 2023 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

कांग्रेस नेता मेजर सिंह की हत्या उनके ही मैरिज पैलेस में की गई। महिला ने तकरार के बाद उनके ही रिवाल्वर से दो गोली मारकर हत्या कर दी। महिला इसी पैलेस में काम करती थी। हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
मेजर सिंह धालीवाल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन में सोमवार को एक महिला ने कांग्रेस नेता व पट्टी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के समय मेजर सिंह गांव संगवां स्थित अपने मैरिज पैलेस में मौजूद थे। वह अपने कर्मचारियों के साथ पैलेस में बैठकर पैसों का हिसाब-किताब कर रहे थे। तभी पैलेस में ही काम करने वाली महिला अमनदीप कौर की मेजर सिंह से कुछ कहासुनी हो गई। इसी दौरान अमनदीप कौर ने मेजर सिंह की पिस्टल उठा कर उस पर गोलियां चला दी। दो गोलियां मेजर सिंह की छाती पर लगीं। मैरिज पैलेस के स्टाफ ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


हत्या के बाद महिला पिस्टल लेकर फरार हो गई। माना जा रहा है कि दोनों में पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद हो गया था। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि यह हत्या निजी रंजिश के कारण हुई है। महिला के साथ कोई और व्यक्ति भी था। उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उसकी तलाश में टीम रवाना कर दी गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें