फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI को गुप्त सूचना देने के आरोप में एयरफोर्स कर्मी गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक खुफिया संस्थान आईएसआई को गुप्त सूचना देने के आरोप में वायु सेना के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह गिरफ्तारी पंजाब के बठिंडा से की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी सोमवार को की गई थी, गिरफ्तारी के बाद ही वायुसेना ने कार्यरत सैन्य कर्मी को बर्खास्त कर दिया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ही आईएसआई के भारत में नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

दो महीने में दूसरी बार की गई है सैन्य सेवा से जुड़े कर्मी की गिरफ्तारी

देश की सुरक्षा से जुड़ी गुप्त सूचनाओं की जानकारियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाने के मामले में जम्मू में तैनात बीएसएफ जवान और चार संदिग्ध आईएसआई जासूसों की गिरफ्तारी की थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने अलग-अलग घटनाओं में नवंबर महीने में जम्मू और कोलकाता में आईएसआई से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इनसे भारतीय सेना और उसके नेटवर्क से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किया था।

आरोपी आईएसआई को सोशल नेटवर्क के माध्यम से कोर्डवर्ड के जरिए सूचनाएं भेजा करता था। गिरफ्तार वायु सेना कर्मी को क्राइम ब्रांच की टीम आवश्यक कार्रवाई के बाद पूछताछ के ‌लिए दिल्ली लेकर चली गई। स्थानीय पुलिस ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें