फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : बठिंडा में पांच साल की मासूम को कुत्तों ने नोचकर मार डाला, झाड़ियों में मिला शव

Wed, 03 Mar 2021 02:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बठिंडा में डबवाली रोड पर एम्स में मजदूरी करने वाले प्रवासी परिवार की पांच वर्षीय बच्ची को सोमवार देर शाम लावारिस कुत्तों ने नोचकर मार डाला। थाना सदर के सब इंस्पेक्टर बेअंत सिंह ने बताया कि बच्ची के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी सब इंस्पेक्टर बेअंत सिंह ने बताया कि बंगाल निवासी एक व्यक्ति एम्स में मजदूरी करता है। अस्पताल के नजदीक बनी लेबर कालोनी में ही वो अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रहता है। सोमवार देर शाम मजदूर की बच्ची अचानक लापता हो गई। 

सभी मजदूर एवं अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारी बच्ची की तलाश करते हुए अस्पताल के नजदीक झाड़ियों में पहुंचे तो वहां पर बच्ची का शव पड़ा था। बच्ची के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में भी यही सामने आया है कि बच्ची को कुत्तों ने नोचकर मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें