फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: कोतवाल देहात लाइन हाजिर, 7 थानाध्यक्ष समेत 12 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल

Tue, 02 Mar 2021 05:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने देर रात पुलिस महकमें मे बड़ा फेरबदल किया है। जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले 7 थानाध्यक्षों पर तबादले की गाज गिरी है। एसपी ने कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


धानेपुर, तरबगंज, खोंड़ारे व छपिया थानाध्यक्ष को हटाकर वहां दूसरे उपनिरीक्षकों को कमान सौंपी गयी है जबकि कौड़िया व उमरीबेगमगंज के थानाध्यक्ष का गैर जनपद तबादला होने के बाद उन्हे हटा दिया गया है। एसपी पीआरओ रहे राकेश कुमार सिंह को छपिया थाने की चार्ज मिला है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय की तरफ से देर रात जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक 7 थानों के एसओ समेत 12 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात वकील पांडेय को कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि कोतवाल देहात रहे जितेंद्र बहादुर सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। धानेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को हटाकर साइबर सेल में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर छपिया एसओ रहे संजय तोमर को धानेपुर भेजा गया है। एसपी के पीआरओ रहे राकेश कुमार सिंह को छपिया थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षक मनोज सिंह पुलिस अधीक्षक के नए पीआरओ बनाए गए हैं। डीसीआरबी प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह खोंड़ारे के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि खोंडारे में तैनात रहे प्रमोद कुमार सिंह को हटाकर डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक रहे इंद्रजीत यादव को हटाकर प्रभारी जनसूचना सेल में तैनात किया गया है।

वहीं पुलिस लाइन में तैनात संतोष कुमार सरोज को तरबगंज की प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उमरीबेगमगंज थानाध्यक्ष रहे रतन कुमार पांडेय का तबादला गैरजनपद होने के कारण उन्हे हटाया गया है। रतन पांडेय के स्थान पर बडगांव चौकी प्रभारी रहे करुणाकर पांडेय उमरीबेगमगंज के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।

कटरा बाजार के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रम्हानंद सिंह को कौड़िया थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अफसर को तत्काल अपने ने तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें