फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः झज्जर में टक्कर के बाद 20 फीट तक कार को घसीटता ले गया ट्रक, 5 लोगों की मौत

Wed, 20 Feb 2019 12:23 PM IST
खुशबू गोयल विक्रम, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
झज्जर में सड़क हादसा
विज्ञापन
हरियाणा के झज्जर में एक कार और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव रईया के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक 20 फीट तक कार को घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे घुसी कार को निकाला। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। झपकी की वजह से संतुलन बिगड़ गया और कार की ट्रक से टक्कर हो गई। कार वीरेंद्र ही चला रहे थे।

हादसे में झज्जर जिले के गांव कासनी निवासी विरेंद्र(37), उसकी पत्नी सुशीला (35), बेटी छुटकी (18), बेटे प्रियांशु (12) व उनके गांव के ही सुनील (33) की मौत हो गई। पूरा परिवार दिल्ली में आयोजित वीरेंद्र की भतीजी के शादी समारोह से वापस गांव लौट रहा था कि रास्ते में कार रईया गांव के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे का पांचवां मृतक सुनील भी वीरेंद्र के साथ उसकी भतीजी के शादी समारोह में शिरकत करने के लिए उनके साथ दिल्ली गया था। वह बाइक पर लौट रहा था, लेकिन बारिश के कारण झज्जर की किला कालोनी से कार में बैठ गया था। मृतक वीरेंद्र गांव में ही परचून की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें