फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar News: जमीन विवाद में दो पक्षों पर चलीं तलवारें, पांच लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 04 Jul 2022 08:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

डीएसपी संदीप सिह मौके पर पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इधर, पता चला है कि रविवार देर रात दूसरे गुट के लोगों को भी अस्पताल में दाखिल कराने लाया गया लेकिन माहौल तनावपूर्ण होने के कारण वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हमले में घायल लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के गांव गिद्दड़ावाली में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से एक की गंभीर हालत को देख फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलते ही डीएसपी संदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत सरकारी अस्पताल पहुंचे व मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गिद्दड़ावाली में सात कनाल जमीन को लेकर दो पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रविवार देर शाम एक गुट के करीब 15-20 लोगों ने दूसरे ग्रुप पर हमला बोल दिया। इसमें संदीप कुमार, वरिंदर कुमार व सुनील कुमार पुत्र ओम प्रकाश, सेवा सिंह, संदीप कुमार उर्फ भुल्लर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। मामले का पता चलते डीएसपी संदीप सिह मौके पर पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इधर, पता चला है कि रविवार देर रात दूसरे गुट के लोगों को भी अस्पताल में दाखिल कराने लाया गया लेकिन माहौल तनावपूर्ण होने के कारण वह वापस लौट गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें