कुछ दिन पहले श्रीनगर में बोरे में बंद मिले अनीश की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबकि श्रीनगर के एक स्थानीय कारोबारी हाजी शगिर अहमद ने अनीश की हत्या की सुपारी दी थी।
हाजी शगिर अहमद के मृतक के साथ थे समलैंगिक संबंध थे। हाजी शगिर का आरोप है कि मृतक उसे ब्लैकमेल कर समय-समय पर रुपए मांगता था। इस मामले में श्रीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।