फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दिनदिहाड़े युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, गंभीर

Sun, 29 May 2016 10:12 AM IST
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में लोग सवेरे सवेरे गोलियां चलने की आवाज से सिहर उठे। युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। नेशनल हाइवे नंबर एक पर कार सवार तीन बदमाशों ने अन्य कार सवार युवक को गोली मार दी और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और उसके फोन से घर वालों को सूचित किया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। निदान अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान सेक्टर 12 निवासी पुनीत के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुनीत सवेरे अपनी स्विफ्ट कार में गन्नौर के लिए निकला था। जैसे ही वह हाइवे पर पहुंचा एक लाल रंग की इनोवा उसके सामने आकर खड़ी हो गई। उसमें से युवक उतरे और उसे उतरने के लिए कहा। जैसे ही वह उतरा, वे युवक उसके साथ झगड़ा करने लगे। वह उनसे बचकर भागने लगा तो उन्होंने उसकी कमर में गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया। आरोप हैं कि बदमाश युवक का अपरहण करने इरादे से आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें