फतेहाबाद में एएसआई पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार युवकों को देर रात घूमने पर टोकना एएसआई को भारी पड़ गया। युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना फतेहाबाद में रतिया चुंगी के पास की है। एएसआई महावीर सिंह ड्यूटी पर था। गश्त के दौरान उसने दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो वे झगड़ा करने लगे।
मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने उस पर ईंटों से हमला कर शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक ने एएसआई के सिर में ईंट मार दी और वह निढाल होकर गिर गया। यह देखक युवक वहां से भाग निकले। लोगों ने तुरंत एएसआई को अस्तपाल में पहुंचाया।
हमले से एएसआई के सिर और पैरों में भी गंभीर चोटें लगीं। पुलिस ने घायल एएसआई की शिकायत पर गट्टु पुत्र जगदीश जाति वाल्मिकी वासी गुरुनानकपुरा फतेहाबाद व उसके साले दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।