फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurdaspur News: आप के पूर्व जिला प्रधान के बेटे ने की फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश

Mon, 02 Jan 2023 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

सुखजिंदर सिंह और सुख निवासी हरदोबथवाला पर 336, 188 आईपीएस और 25, 23 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर में एएफसी होटल के पास बरियार बाईपास चौक पर एक पार्टी में डीजे की बीट पर नाच गा रहे लोगों में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला प्रधान के बेटे सुखजिंदर सिंह उर्फ सुख वाहला ने अपनी रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिया। सूचना मिलते ही जांच कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यहां लोग नववर्ष की पार्टी कर रहे थे।

विज्ञापन

 
एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत पुराना दाना मंडी चौकी गुरदासपुर में मौजूद थे। इसी दौरान 30 दिसंबर की मध्य रात्रि को नववर्ष पर होटल के मालिकों ने पार्टी का आयोजन किया था। जहां पर काफी लोग पहुंचे थे। पार्टी में डीजे चल रहा था। सभी नाच गा रहे थे। थोड़ी देर में सुखविंदर सिंह उर्फ सुख वाहला ने अपनी रिवाल्वर निकाली और हवाई फायर कर दिया। इससे पार्टी में दहशत का माहौल बन गया और अफरा-तफरी मच गई। 

उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह और सुख निवासी हरदोबथवाला पर 336, 188 आईपीएस और 25, 23 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें