फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर हवलदार ने साले-भांजे पर चलाईं गोलियां, खुद भी हुआ शिकार

Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
रिटायर हवलदार ने साले व भांजे पर चलाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लांडरां-सोहाना रोड स्थित पंजाबी ढाबे पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पंजाब पुलिस के रिटायर्ड हवलदार ने पुराने विवाद में अपने साले और भांजे पर पांच राउंड फायरिंग कर दी। इसमें दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। इस बीच बचाव में एक गोली आरोपी के भी लग गई है। गंभीर हालत में तीनों घायलों को पुलिस ने सोहाना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में ढाबे का मालिक त्रिलोक सिंह व उसका भांजा हरप्रीत सिंह उर्फ हन्नी और आरोपी करतार सिंह निवासी फेज-11 शामिल हैं। पुलिस ने करतार सिंह पर आईपीसी की धारा-307 के केस दर्ज दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह 9.50 बजे की है। ढाबा मालिक तिरलोक सिंह व उसका भांजा हरप्रीत सिंह उर्फ हन्नी ढाबे पर मौजूद थे। ढाबे में खाना तैयार किया जा रहा था। इस दौरान वहां पर करतार सिंह पहुंच गया था। इसके बाद उसने वहां पर मौजूद दोनों लोगों से बहसबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वह इतना भड़क गया कि उसने अपनी रिवॉल्वर निकालकर तिरलोक सिंह पर गोली चला दी।

जब भांजा बचाने लगा तो उस पर भी फायरिंग कर दी। इस बीच नौकर भी इकट्ठे हो गए। उन्होंने आरोपी को काबू कर लिया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मामले के जांच अधिकारी एसपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि करतार सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया है। केस सोहाना थाने में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में कोई पुराना विवाद लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भी रह चुका था तैनात

रिटायर हवलदार ने साले व भांजे पर चलाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
पगड़ी से बांधा था हमलावरों को
नौकर ने बताया कि जब वह किचन में थे तो गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद वह वहां पर पहुंच गया। उसने बताया कि मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल होकर पड़े हुए थे। इसके बाद उसने करतार सिंह से रिवॉल्वर छीन ली। इसमें करतार की पगड़ी खुल गई थी। उन्होंने उसे तुरंत पगड़ी से बांध दिया।

चंडीगढ़ में भी रह चुका था तैनात
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक करतार सिंह अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में अभी उससे पूछताछ की जानी है। लेकिन जो बात सामने आई है। उसमें पता चला है कि उनका प्रॉपर्टी विवाद था। इसके अलावा घरेलू वजह भी थी। करतार सिंह के साथ तिरलोक की बहन की शादी हुई थी। वह डेपुटेशन पर चंडीगढ़ पुलिस में भी काम कर चुका है। इसके अलावा उसके ऊपर चंडीगढ़ मेें शिकायतें दर्ज है।

शराब के नशे में था धुत
तिरलोक के नौकर राजेश ने बताया कि करतार सिंह नशे में धुत था। जैसे ही वह वहां पहुंचा उसने गाली-गलौच शुरू कर दी थी। इसके बाद बीच बहस मेें आरोपी ने गोलियां चला दी थी।

बेटे के साथ भी था विवाद
परिवारिक मेंबरों से से पता चला चला है कि करतार सिंह का अपने बेटे के साथ भी विवाद चल रहा था। बेटेे ने उसे घर से निकाल दिया था। ऐसे में वह अपनी पत्नी के साथ ही रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें