फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर में गोलीबारी, घायलों को ले भागे स्मगलर

Tue, 24 Mar 2015 04:08 PM IST
मनन सैनी/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर अधीन पड़ती भारत पाकिस्तान राष्टीय सरहद पर भारतीय जवानों और पाक तस्करों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में घायल साथियों को लेकर भागने में स्मगलर कामयाब हो गए।
विज्ञापन


बीएसएफ ने जवानों ने मौके से 90 करोड़ मूल्य की 18 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की। ये ऑपरेशन बीएसएफ की 164 बटालियन के कमांडेट सू कुमार सरंगी की देखरेख में हुआ।

हेरोईन की खेप के नजदीक एक पिस्तौल, एक मेगजीन, 10 राऊड और समगलरों के जूतों का एक जोडा तथा एक प्लास्टिक की पाइप भी बरामद हुई है।

जवानों ने ललकारा तो गोलीबारी शुरू कर दी

बीएसएफ के डीआईजी बिगेडियर एन के मिश्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि बीपीओ डीबीएन रोड़ नजदीक बीएसएफ के जवानों को कंडियाली तार के समीप स्थित बुर्जी नंबर 43/3-4 के नजदीक पाकिस्तान की तरफ हिलजुल दिखाई दी।

देखते ही देखते पाकिस्तान की तरफ से आए दो समगलरों ने पाइप कंडियाली तार में डाल कर भारत की तरफ कुछ फैंकने की कोशिश की। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने उन्हे ललकारा तो पीछे बैठे दो अन्य समगलरों ने बीएसएफ के जवानों पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में उक्त समगलर अपनी कारवाई को छोड़ कर पाकिस्तान की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

90 करोड़ कीमत की हेरोइन बरामद

इस दौरान सरहद के नजदीक छानबीन करने पर 18 पैकेट हिरोईन, जिसकी कीमत अंतराष्टीय बाजार में 90 करोड़ रुपए बनती है, पकड़ी गई। यह पैकेट को कपड़े की गुत्थी में लपेटा हुआ था, जिस पर पाकिस्तान के कराची शहर और 555 नंबर किस्टल कंपनी का मार्का लगा हुआ था।

इस दौरान की गई सर्च के दौरान पाकिस्तान की तरफ दो-दो लाईनों पर खून की धारों के निशान देखे गए जिससे साबित होता है कि इस मुठभेड़ दौरान दो समगलर जख्मी हुए है। इस मौके पर 164 बटालियन के कमांडेट सू कुमार सरंगी, काउंटर इंटेंलीजेंस के आईजीअश्वनी कुमार आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें