फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग केस में चार युवकों पर केस दर्ज, भुप्पी राणा तीसरी बार नामजद

Fri, 07 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
दो ग्रुपों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के कारण वीरवार रात हरिपुर कुड़ां के समीप हुई फायरिंग केस में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले व असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बीते 40 दिनों के भीतर आपसी रंजिश में फायरिंग के तीसरी वारदात के बाद इलाकावासियों में दहशत का माहौल है। इन तीन केसों में अब तक करीब 36 आरोपियों को नामजद किया गया है, इनमें एक ग्रुप के सरगना भुप्पी राणा लगातार तीसरे केस में नामजद हुआ है। पुलिस अब तक सिर्फ तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे गुट का आरोप है कि भुप्पी राणा को अकालीदल के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस कारण बेखौफ होकर वह लगातार वारदात को अंजाम दे रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने एक फोटो भी जारी की है, इसमें भुप्पी राणा अपने साथियों के साथ बीते दिनों यूथ अकाली दल की ओर से मोहाली से पटियाला तक निकाले गए मोटरसाइकिल रोड शो के दौरान शामिल हुआ था। परिवार ने आरोप लगाया है कि इस फोटो से स्पष्ट है कि भुप्पी राणा को अकाली दल का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन

अकाली दल की रैली में शामिल भुप्पी राणा की फोटो वायरल

फाय‌र‌िंग - फोटो : Demo Pic
वहीं बीती रात दो गोलियां लगने से धनोनी का जगतार सिंह (26) पुत्र गुरमुख सिंह वासी गांव धनोनी जख्मी हो गया था। उसे जीएमसीएच, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। फायरिंग की पौने दो महीने के दौरान यह तीसरी घटना और हरिपुर कुड़ां में लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले भी 13 अगस्त को डेराबस्सी में गुरप्रीत सिंह गुप्पी व 21 सितंबर को हरिपुर कुड़ां में फायरिंग के दौरान दलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

इस केस में पुलिस ने अब तक सिर्फ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में हरिपुर कुड़ां के गुरभेज सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने बताया कि बाइक पर छोड़ने के लिए जगतार सिंह व डेराबस्सी का दीपक वर्मा हरिपुर कुड़ां जा रहे थे। रात करीब 7.30 बजे भूषण फैक्ट्री के समीप एक इनोवा खड़ी थी। गाड़ी में डीजे सिंह, सोनी, भुप्पी राणा व उनके अज्ञात साथी ने उनका पीछा कर बाइक को टक्कर मारी और गोलियां चला दी। बाइक गिरने के बाद दीपक और गुरभेज झाड़ियों में छिप गए। बीस मिनट बाद जब दोनों बाहर निकले तो जगतार को जख्मी हालत में पाया। 

थाना प्रभारी दीपइंदर सिंह के अनुसार, पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों केसों में भुप्पी राणा का नाम आने के बाद अब पुलिस की पहली प्राथमिकता उसे गिरफ्तार कर तफ्तीश में शामिल करने की रहेगी। फिलहाल, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दबिश जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें