फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए अाखिर नान-वेज काे लेकर कैसे हाॅस्टल अाैर फिर थाने में भिड़ गईं छात्राएं

Fri, 07 Oct 2016 10:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाने में पुलिस के सामने भी छात्राएं भिड़ गईं। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
  नवरात्र में नान-वेज बनाने काे लेकर दाे समुदाय की छात्राएं अापस में भिड़ गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दाेनाें के बीच हाथापाई अाैर मारपीट शुरू हाे गई। दाेनाें की तरफ से कुछ लड़कियां भी इस मारपीट में शामिल हाे गई । फिर क्या था, कुछ देर के लिए हाॅस्टल मानाें कुश्ती का रण बन गया हाे। काफी देर तक दाेनाें पक्षाें में गाली-गलाैज अाैर मारपीट का सिलसिला जारी रहा। इसकी जानकारी हास्टल के वार्डेन काे हुई ताे उन्हाेंने पुलिस काे बुला लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चार छात्राअाें काे हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

अच्छा ताे ये था मामला

हाॅस्टल में छात्राअाें काे लड़ता देख पुलिस उन्हें थाने ले गया। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

  दरअसल नवरात्र का समय चल रहा है। शुक्रवार की सुबह सिविल लाइंस स्थित नगर निगम के हाॅस्टल की एक छात्रा ने अपने कमरे में नान-वेज बनाना शुरू कर दिया। इसकी महक दूसरे कमराें में गई ताे माहाैल गर्म हाेने लगा। कुछ छात्राअाें ने नान-वेज बनाने काे लेकर अापति शुरू कर दी। छात्राअाें का तर्क था कि वह नाैरात्र में नाै दिन का व्रत हैं अाैर इस दाैरान नान-वेज बनाया जाना उन्हें अाहत कर रहा है। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दाेनाें के बीच मारपीट अाैर गाली-गलाैज शुरू हाे गया। दाेनाें पक्षाें से कुछ अाैर छात्राएं इसमें कूद गई।  
विज्ञापन

दूर-दराज से अाकर कर रहीं हैं तैयारी 

थाने में पहुंचने के बाद वहां भी शुरू हाे गई तू-तू, मै-मै - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
  नगर निगम के इस हाॅस्टल में दूर दराज से अाकर छात्राएं प्रतियाेगी परीक्षाअाें की तैयारी कर रहे हैं। एेसे में इनके बीच नान-वेज काे लेकर मारपीट की घटना कहीं सांप्रदायिक रंग न ले ले, इसलिए सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। दाेनाें काे पुलिस थाने ले जाया गया, लेकिन यहां भी दाेनाें मीडिया के सामने भिड़ती दिखी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें