फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर कंपनी में आग, धू-धू जलने लगी बिल्डिंग

Tue, 30 Dec 2014 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन कंपनी में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग से कंपनी में लगे लाखों रुपये के एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलसीडी, माइक्रोवेब व फ्रिज जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए तीन फायर टेंडरों और एक फायर बाउचर का इस्तेमाल किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग को काबू किया गया। आग लगने के कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। शॉट सर्किट को भी वजह माना जा रहा है।

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित-8 स्थित ई-55 में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। जिस समय कंपनी में आग लगी। उस समय वहां पर एक ही मुलाजिम था। आग कंपनी के सेकेंड फ्लोर पर लगी जहां कंप्यूटर व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। देखते ही देखते आग ने सारे आफिस को अपनी चपेट में लिया।
विज्ञापन


ठीक 11 बजे फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिली। 3 फायर टेंडर और एक फायर बाउचर ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पर करीब तीन घंटे बाद मौके पाया गया। कंपनी की मालिक एक अकाली नेता बताई जा रही है।

...तो होता ज्यादा नुकसान
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर कंपनी ने स्टोर बनाया हुआ था। अगर आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो आग स्टोर तक पहुंच जानी थी। इसके बाद ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें