फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी दबोचे

Tue, 30 Dec 2014 05:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 दिन पूर्व हुई चोरी का सामान और एक वाहन समेत तमाम सामान बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे कि इसी बीच आरोपियों की जानकारी हुई। पकड़े गए आरोपियों में रफीक निवासी महेवागंज, अमीनुद्दीन निवासी मास्टर कॉलोनी बिसवां जिला सीतापुर, हालपता गांव हाजीपुरवा सदर कोतवाली के साथ वाहन का चालक अतुल भार्गव निवासी गांव सैधरी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने हाजीपुरवा गांव निवासी शमाबेगम पत्नी ताज के घर से करीब 15 दिन पूर्व मकान का ताला तोड़कर टीवी, फ्रिज, गैस सिलेंडर, पंपिग सेट आदि सामान चोरी कर लिया था। साथ ही महेवागंज के हनुमान मंदिर से चोरी किए गए दो सोलर बैट्रा भी बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि तीनों वाहन में सामान लादकर रपटापुल के रास्ते बिसवां में छिपाने जा रहे थे। इन पर रोड होल्डअप, गैंगेस्टर, चोरी और लूट के कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें