पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा का फेसबुक अकाउंट हैक कर उससे छेड़छाड़ के आरोप में सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच के लिए मामले को साइबर क्राइम में भेजा जा रहा है।
मामले की जानकारी देते एसएचओ सिटी दीपइंदर सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री ढींढसा का फेसबुक एकाउंट हैक करके उससे छेडछाड करने के आरोप में धारा 65, 66, 66ए, 66 सी तथा 66 इ आईटी एक्ट 2005 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
दूसरी तरफ वित्त मंत्री ने कहा कि उनका फेसबुक एकाऊंट हैक करके उसमें कुछ असामाजिक सामग्री पोस्ट करके उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। जोकि बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। मामले में कानून अपना काम करेगा।