फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब PWD ऑफिस से फाइल चोरी, गार्ड गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-34 स्थित पंजाब पीडब्लूडी के ऑफिस से फाइल चुराने के आरोप में शुक्रवार को आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिनों का रिमांड लिया है।
विज्ञापन


मामले में शिकायत पंजाब पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर केके गर्ग ने दर्ज करवाई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सेक्टर-34 एससीओ नंबर-341,342 दूसरी मंजिल पर पंजाब पीडब्लूडी का बिल्डिंग एंड रोड ब्रांच बना है। उन्होंने अपने ऑफिस रूम से बिल्डिंग एंड रोड से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हुआ है।

वहीं, चोरी के दौरान ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी होने की वजह से शक जताया था। वहीं, मामले की जांच के दौरान पुलिस पूछताछ में सिक्योरिटी गार्ड से वारदात की पोल खुल गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गार्ड दीपक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


ऐसी पता चला फाइल चोरी की वारदात:
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता चीफ इंजीनियर के के गर्ग ने बताया कि अंतिम बार फाइल उन्होंने 2फरवरी को रखा था। इसके बाद उस फाइल की जरूरत 18 फरवरी को पड़ी। लेकिन, उन्होंने देखा कि फाइल उस स्थान से गायब था। पूछताछ के बाद उन्होंने अपनी शिकायत में सिक्योरिटी गार्ड पर शक जताया था। इस आधार पर सेक्टर-34 थाना पुलिस जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें