फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर गुटों में जमकर चले डंडे, 5 घायल

Mon, 07 Jul 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नरों के एरिया की लड़ाई अब मारपीट तक पहुंच गई है। सेक्टर-10/11 के चौक पर मनीमाजरा गुट ने बापूधाम गुट की गाड़ी रोक कर उन पर डंडों से वार कर दिया।
विज्ञापन


बापूधाम गुट की क्वालिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और लाल मिर्च का पाउडर भी फेंका। इसमें बापूधाम गुट के मधु, सुनील, शबो, महक और अनीषा को चोट आई।

घायल किन्नरों ने आरोप लगाया कि उन पर तेजाब भी फेंका गया है, लेकिन वह किसी तरह बच भागे। घायलों को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, बाद में घायल किन्नरों के साथी सेक्टर-3 पुलिस थाने में आरोपी किन्नरों पर मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंच गए। जब किन्नरों की सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर-3 पुलिस थाना प्रभारी हरजीत कौर पहुंचीं।

घायल गुट के सुनील गुरु ने पुलिस को बताया वह करीब 12 बजे सक्टर-8,9,10 में बधाई के लिए घूमने के बाद सेक्टर-16 की तरफ जा रहे थे। इस सेक्टर-10/11 के बीच एक वैन में सवार होकर कुछ किन्नर आए, उन्होंने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आते ही उन्होंने उन पर ज्वनशील पदार्थ (तेजाब) फेंकते हुए लोहे के डंडे से वार करना शुरू कर दिया। घायल सुनील ने बताया उनका किन्नरों की दूसरी पार्टी से एरिया विवाद चल रहा है। वह सेक्टर-26 में रहते है। गौरतलब है कि पहले भी दो बार सेक्टर-49 में यह दोनों गुट आपस में भिड़ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें