फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी बाप, सगे बेटे से करता था कुकर्म

Sun, 19 Oct 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के खरड़ में एक ऐसे वहशी बाप का मामला सामने आया है जो अपने सगे बेटे से कुकर्म करता था। 23 वर्षीय पीड़ित युवक की शिकायत पर खरड़ सिटी पुलिस ने उसके पिता के विरूद्ध कुकर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने ब्यान दर्ज करवाए है कि उसके 55 वर्षीय पिता नछत्तर सिंह ने उससे शुक्रवार शाम को जबरन कुकर्र्म कर डाला । पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध मामला दर्ज किया उपरांत शनिवार को खरड़ अदालत में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया। युवक को सिविल अस्पताल खरड में दाखिल करवाया गया है
विज्ञापन

नशे का आदी है कुकर्मी बाप

पुलिस ने बताया कि युवक को अस्पताल में दाखिल होने की सूचना पर जब वे अस्पताल गए तो डाक्टरों ने युवक से कुकर्म की आशंका जताई।

पीड़ित युवक के अन्य रिश्तेदारों ने युवक के पिता पर ही आरोप लगाए उपंरात जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला कि युवक मानसिक तौर पर कमजोर है उसकी मां का देहांत हो चुका है बहन विवाहित है व बड़ा भाई भी इनके साथ नही रहता, जिसके चलते वह अपने पिता के साथ अकेला ही रहता है उसका पिता शराब पीने का आदी है जो शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब शराब के नशे में धुत्त होकर घर पर आया व उससे जबरन कुकर्म कर डाला।

युवक ने बताया कि उसका पिता पहले भी कई बार उसके साथ कुकर्म कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें