फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः गोद ली नाबालिग बेटी के साथ पिता एक साल से कर रहा था दुराचार, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 04 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही गोद ली हुई बेटी के साथ दुराचार करने की वारदात सामने आई है। सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 11 साल की बच्ची के अनुसार जब उसने यह बात अपनी सहेली के जरिए स्कूल में बताई तो उसके पिता ने अगले दिन उसे स्कूल नहीं जाने दिया और चार-पांच लोगों से उसके साथ गंदा काम करवाया। 
विज्ञापन


आरोपी पिछले एक साल से उसके साथ दुराचार कर रहा था जबकि आरोपी का पिता भी जब घर आता था तो बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था। स्कूल द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी पर केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और उसे आरोपी को गोद दे दिया। आरोपी पिछले एक साल से उसके साथ दुराचार कर रहा है। उसने इस बात की जानकारी अपनी एक सहेली को दी तो उसने स्कूल टीचर और प्रिंसिपल को इस बारे में बता दिया। आरोपी को इस बात का पता चल गया और उसने उसे अगले दिन स्कूल नहीं भेजा। जब स्कूल वालों को शक हुआ तो उन्होंने आरोपी को फोन किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने बच्ची के बीमार होने का बहाना लगा दिया। अगले दिन बहाने से स्कूल वालों ने बच्ची को स्कूल में बुला लिया। वहां बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसको बुरी तरह पीटा था और उसके साथ चार-पांच लोगों ने गलत काम किया है। इस पर स्कूल द्वारा मामला नवचेतना बाल भलाई कमेटी के ध्यान में लाया गया। नवचेतना के प्रमुख सुखधिर सिंह सेखों ने इस मामले की शिकायत चाइल्ड लाइन की हेल्प लाइन से की। 

स्कूल ने भी मामले की जानकारी जिला चाइल्ड सुरक्षा अफसर को दी। शुक्रवार को चाइल्ड लाइन और जिला बाल सुरक्षा यूनिट की टीम पूनम रानी की अगुवाई में स्कूल पहुंची और बच्ची के बयान लिए। पुलिस ने भी स्कूल में आकर छात्रा के बयान दर्ज किए। 

नवचेतना कमेटी के प्रमुख सेखों ने कहा कि उनकी एनजीओ छात्रा की कानूनी मदद भी करेगी। चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर बलराज सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उनकी एनजीओ छात्रा की स्टडी को जारी रखेगी। वहीं बच्ची का कहना है कि अब वह अपने घर वापस नहीं जाना चाहती। एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें