फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग में पिता और चाचा को जेल भेजा

Thu, 31 Oct 2013 09:40 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग के मामले में गिरफ्तार मृतका के पिता मुजफ्फरनगर निवासी शौकीन को चंडीमंदिर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, डीएनए टेस्ट के लिए शौकीन का सैंपल भी लिया गया। इसके अलावा आरोपी चाचा सलीम का रिमांड खत्म होने के बाद उसे भी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भी न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, डीएनए सैंपल लेने का मकसद मृतक ताहिरा और उसके पिता शौकीन के बीच खूनी संबंध साबित करना है। क्योंकि शव बुरी हालत में मिला था और रिश्ता साबित करने के लिए यह टेस्ट जरूरी है।
विज्ञापन


फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुनील गंभीर के मुताबिक, सैंपल मधुबन लैब भेजे जाएंगे, जहां से 15 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। मालूम हो कि मुजफ्फरनगर निवासी लड़की का पंचकूला जिले के खंगेसरा गांव में जमीन से दबा शव निकाला गया था।

पुलिस ने इस बार दिखाई समझदारी
कई माह पहले जब मोरनी से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था तो पुलिस ने उसमें डीएनए टेस्ट नहीं कराया था।

आरोपी पक्ष ने कोर्ट में यही सवाल उठाया और साबित ही नहीं हो पाया कि जो कंकाल मिला था, उससे आरोपी पक्ष का संबंध है या नहीं, लेकिन इस बार पुलिस समझदारी दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें