फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान किसान की पत्नी ने निगल लिया जहर, मौत, वजह बड़ी

Fri, 05 Aug 2016 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
आत्‍महत्‍या - फोटो : file
विज्ञापन
सुनाम (संगरूर) में एक किसान की परेशान पत्नी ने शुक्रवार को जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। कर्ज से तंग आकर किसान की पत्नी ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। किसान की पत्नी को करीब तीन लाख रुपये के कर्ज की परेशानी के अलावा अपनी बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। परिवार के पास मात्र दो एकड़ जमीन है।
विज्ञापन


एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि गांव खोखरकलां के किसान नैब सिंह की पत्नी हरजीत कौर (40) ने कीटनाशक निगलकर अपनी जान दे दी। किसान नैब सिंह के सिर पर तीन लाख रुपये का कर्ज है जिसे वह उतार नहीं पा रहा था। इससे हरजीत कौर काफी परेशान थी। उसे बेटी की शादी की चिंता भी लगातार सता रही थी। इसी से परेशान होकर हरजीत कौर ने घर में ही कीटनाशक पी ली। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण पटियाला रेफर कर दिया। रास्ते में ही हरजीत कौर ने दम तोड़ दिया।

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला सचिव दरबारा सिंह छाजला ने कहा कि पंजाब का किसान नाजुक दौर से गुजर रहा है और आर्थिक संकट के कारण मौत को गले लगा रहा है। कर्ज के कारण किसान की पत्नी ने जान दे दी। सरकार को गंभीरता से किसानों के आर्थिक संकट का समाधान करने की जरूरत है। एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें