फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः किसान को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, मुंह में पेट्रोल भरकर की हत्या

Sun, 21 Oct 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में एक किसान के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने बेरहमी से किसान की हत्या कर दी। पहले किसान को बंधक बनाया बाद में मुंह में पेट्रोल भरकर हत्या कर दी। घटना हरियाणा के रोहतक की है। यहां के थाना सदर इलाके के गांव रिठाल नरवाल में पड़ोसी के परिवार ने शनिवार दोपहर 12 बजे किसान को घर में बंधक बना कर बुरी तरह पीटकर और पेट्रोल पिलाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


परिजनों ने आशंका जताई है कि किसान के गुप्तांग में डंडे से चोट भी पहुंचाई गई है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिठाल नरवाल निवासी मुकेश ने बताया कि शनिवार दोपहर उसका बड़ा भाई 40 वर्षीय कदम घर में सो रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के चार-पांच लोग उसे उठाकर अपने घर ले गए। भाई को गली में घसीट कर ले जाते हुए देखा भी था, मगर उस समय उसे आपसी मजाक समझा। पड़ोसियों का पीछा करते हुए उनके घर पहुंचा तो उन्होंने अपना दरवाजा बंद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अंदर से भाई के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। दरवाजा खुलवाने के लिए मैंने काफी प्रयास किया। आसपास से भी मदद नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस कंट्रोल रूम पर तीन बार कॉल की। तीसरी बार में फोन उठा। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और कदम को बाहर निकाला। वह बेसुध हालत में था। पीजीआई में उसने गंभीर हालत में अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने लात, घूंसे, डंडे, सोटे से बुरी तरह पीटा। 

जबरन मेरे मुंह में पेट्रोल भर दिया। इन चोटों व प्रताड़ना के चलते शाम को कदम ने दम तोड़ दिया। उसके भाई ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उसके साथ गलत भी किया। उसके गुप्तांग में डंडे से चोट लगाने की भी आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। 

सात वर्षीय बेटे से छिन गया पिता का साया
शनिवार दोपहर हुई वारदात ने सात साल वर्षीय मासूम से उसकी खुशियां छीन ली। पिता का साया सिर से उठने का उसे अहसास तक नहीं है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में बड़ा कदम ही अपने परिवार का सहारा था। छोटा भाई मुकेश गोहाना में रहता है।

हत्या की सूचना मिलने के बाद एसआई बालकिशन के साथ एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया भी पीजीआई पहुंचीं। यहां इमरजेंसी के शव गृह में मृतक का मुआयना कर चोटों का ब्योरा तैयार किया। यहां मृतक के परिजन भी मौजूद रहे। 

रिठाल नरवाल में कदम नाम के व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने पड़ोस के कुछ लोगों पर संदेह जताया है। इसकी पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -मंजीत मोर, प्रभारी, सदर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें