फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फर्जी ट्रैवल एजेंट ने थानेदार के बेटे को अमेरिका की जगह पहुंचाया मैक्सिको, ठगे 24 लाख

Fri, 14 Jul 2023 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)

सार

एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा जसकीरत सिंह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सेवा करने के लिए आता था। प्रतिदिन गुरुद्वारा साहिब आने के कारण उसके बेटे की जान-पहचान ट्रैवल एजेंट सकतर सिंह और उसकी पत्नी मनदीप कौर निवासी हरनामपुर थाना सुल्तानपुर लोधी से हो गई।
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट की धोखाधड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में फैले कबूरतरबाजों ने पंजाब पुलिस को भी अपने चंगुल में फंसा लिया। थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई (थानेदार) के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम 24 लाख रुपये ऐंठ लिए और उसे मैक्सिको के जरिये डोंकी बनाकर जेल पहुंचा दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपी फर्जी ट्रैवल एजेंट दंपति के खिलाफ पंजाब ट्रैवल्स प्रोफेशन रेगुलेशन एक्ट-2014(पीटीपीआर) व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए SGPC ने लांच किया अपना Youtube चैनल, 24 जुलाई से होगा शुरू

एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में एएसआई लखवीर सिंह निवासी गांव गोसल कपूरथला ने बताया कि उसका बेटा जसकीरत सिंह सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सेवा करने के लिए आता था। प्रतिदिन गुरुद्वारा साहिब आने के कारण उसके बेटे की जान-पहचान ट्रैवल एजेंट सकतर सिंह और उसकी पत्नी मनदीप कौर निवासी हरनामपुर थाना सुल्तानपुर लोधी से हो गई, जो अक्सर गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए आते समय मिलते थे।  
विज्ञापन


सकतर सिंह ने उसके बेटे से बात की कि यदि वह अमेरिका जाना चाहता है तो वह उसे वर्क परमिट पर भेज सकता है। इस पर जसकीरत सिंह अपने मामा के बेटे मनमीत सिंह, गुरमीत सिंह और गांव गोसल के सरपंच सतनाम सिंह के साथ ट्रैवल एजेंट सकतर सिंह के तलवंडी चौक सुल्तानपुर लोधी के समीप फतेह इंटरप्राइजेज के दफ्तर गए तो वहां पर सकतर सिंह व उसकी पत्नी मनदीप कौर मिले। उसने उन्हें विश्वास दिलाया कि दो लाख रुपये लगेंगे और बाकी पैसे अमेरिका पहुंचने पर लेंगे और दिल्ली से सीधी फ्लाइट अमेरिका की होगी। इस पर दोनों ने जसकीरत सिंह का पासपोर्ट एक मार्च 2019 को ले लिया। फिर उसके बाद सात मई 2019 को ट्रैवल एजेंट ने जसकीरत सिंह की फ्लाइट अमेरिका के बजाय यूरोप की लगवा दी। यूरोप से बाद में 11 मई 2019 को ट्रैवल एजेंट ने उसके बेटे को मैक्सिको के जंगलों में छोड़ दिया, वहां पर मैक्सिको माफिया ने उसके बेटे को बंदी बना लिया और डरा-धमकाकर परिवार को फोन करके यह कहने के लिए मजबूर किया कि वह अमेरिका पहुंच गया और एजेंट को 24 लाख रुपये दे दो। इस पर उसने सकतर सिंह व उसकी पत्नी के विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा दिए। 
विज्ञापन


पैसे मिलने के बाद सकतर सिंह ने डोंकरों के जरिये उसके बेटे को मैक्सिको की दीवार पार करवा दी। वहां उसे मैक्सिकन पुलिस ने पकड़ लिया और करीब तीन माह जेल में रखने के बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया। एसएसपी ने शिकायत की जांच का जिम्मा डीएसपी पीबीआई, होमीसाइड व फोरेंसिक को सौंपी, जिन्होंने जांच के बाद डीए लीगल से राय लेने के बाद केस दर्ज करने की संस्तुति की। थाना सुल्तानपुर लोधी में ट्रेवल एजेंट दंपति के खिलाफ पीटीपीआर एक्ट-2014, धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें