फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस: चौकी प्रभारी से मांगी शराब की पेटी, लेने पहुंचा तो दबोचा गया, वर्दी भी बरामद

Wed, 13 Apr 2022 11:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पुलिस ने आरोपी से होंडा सिटी कार और आईपीएस की वर्दी बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना तलवंडी में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में तलवंडी पुलिस ने नकली आईपीएस अधिकारी को गरिफ्तर कर उससे वर्दी बरामद की है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी रामपुर जिला मानसा के तौर पर हुई है। आरोपी थाना मौड़ के एसएचओ से बंगार में शराब की पेटी ले चुका और अब जब सींगो पुलिस चौकी से बंगार लेने पहुंचा तो पकड़ा गया। सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ जस्सी बड़े पुलिस अफसरों के पास बतौर लांगरी बठिंडा, मानसा और चंडीगढ़ में काम कर चुका है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुखविंदर पिछले डेढ़ वर्ष से अपने आप को आईपीएस जसविंदर सिंह बताकर लोगों और पुलिस वालों के साथ ठगी कर रहा था।इंस्पेक्टर ने खुलासा किया कि आरोपी ने थाना मौड़ के एसएचओ से बंगार में शराब की पेटी ली थी और तीन चार दिन पहले आरोपी ने सींगो पुलिस चौकी के प्रभारी को शराब की पेटी मांगी थी और जब आरोपी लेने तलवंडी पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से होंडा सिटी कार और आईपीएस की वर्दी बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना तलवंडी में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें