फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण की झूठी कॉल से मचा हड़कंप, SP-DSP तक दौड़े

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब युवती के अपहरण की झूठी कॉल आई। एसपी और डीएसपी तक दौड़ते नजर आए। शनिवार रात सेक्टर 17 से युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएचओ से लेकर एसपी तक सभी मौके पर पहुंचे। छानबीन में युवती के अपहरण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


नीलम पुलिस चौकी में डीडीआर दर्ज कर ली गई है। शनिवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन किया कि सेक्टर 17 सिटी हार्ट होटल के पास से दो युवक एक लड़की का काले रंग की जेन कार में अपहरण कर भागे हैं। किडनैपिंग की सूचना पाते ही  पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पूरे शहर में मैसेज फ्लैश करवा दिया गया। किडनैपिंग की सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी नवदीप बराड़, डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल , डीएसपी क्राइम पवन कुमार , एसएचओ रंजीत सिंह व चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए।

काल करने वाले व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने होटल के आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खंगलने शुरू कर दिए। लेकिन पुलिस को सीसीटीवी या आसपास के किसी अन्य व्यक्ति से किडनैपिंग की कोई जानकारी नहीं मिली। रात के करीब 10.30 बजे तक पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे रहे। लेकिन किडनैपिंग जैसी कोई बात सामने नही आई। अधिकारियों ने बताया कि शायद सूचना देने वले को गलतफहमी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें