फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद घर जा रहे 2 को चाकूओं से गोदा, 1 की मौत

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Murder At Ramdarbar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहे राम दरबार निवासी दो लोगों को छह लुटेरों ने हमलाकर घायल कर दिया। बाद में उनमें से एक की जीएमसीएच 32 में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार रात में रामदरबार निवासी सीटू सेक्टर 35 में नौकरी कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह रामदरबार पुल केनीचे पहुंचा, उस पर छह हथियार बंद युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा रामदरबार निवासी ब्रजेश पर लुटेरों ने हमला कर मोबाइल फोन और नगदी लूट ली और फरार हो गए। इसी दौरान एक राहगीर ने लहुलूहान युवकों को देखकर 100 नंबर पर फोन किया। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पीसीआर पहुंची। पीसीआर दोनों घायलों को जीएमसीएच 32 ले जाकर भर्ती करवाया। जहां देर रात सीटू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसवीर सिंह ने अस्पताल जाकर घायलों से पूछताछ की। पुलिस ने केस रजिस्टर कर जांच छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें