फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर भेज रहा था कमेंट्स

Sun, 23 Feb 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की बेटी का फेसबुक अकाउंट हैक कर ग्यारहवीं क्लास के छात्र ने कमेंट्स किया था। यह खुलासा साइबर सेल की जांच के दौरान हुआ। साइबर सेल ने ग्यारहवीं क्लास के छात्र को जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


फेसबुक अकाउंट हैक करने वाला छात्र सेक्टर-52 का रहने वाला है। साइबर सेल छात्र को बिना गिरफ्तार किए ही उसके खिलाफ जल्द ही अदालत में चार्जशीट फाइल करेगी।

मनीमाजरा के डॉक्टर ने साइबर सेल को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी का फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। बेटी के फेसबुक अकाउंट से कमेंट्स और लोगों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि फेसबुक अकाउंट हैक होने में मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल हुआ है।

पुलिस ने मोबाइल से मालिक का पता किया तो वह सेक्टर -52 के ग्यारहवीं क्लास के छात्र के नाम पाया गया।

पुलिस ने छात्र से पूछा तो उसने फेसबुक हैक करने के बारे में पुलिस के सामने खुलासा किया। साइबर सेल ने मामले में छात्र के बयान दर्ज किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें