फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर ने पत्नी और बच्चों के लिए बयां किया दर्द और लगा लिया फंदा, दीवारें देख सबके होश उड़े

Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
Couple
विज्ञापन
एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी और बच्चों के लिए दिल का दर्द बयां किया और फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। कमरे की दीवारें देखकर सभी के होश उड़ गए। हरियाणा के हिसार में जिंदल फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर कार्यरत सूर्य नगर निवासी 38 वर्षीय रोहित यादव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतक ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी मौत के लिए पत्नी व पत्नी के दो भाइयों को दोषी ठहराया है। मृतक ने फांसी लगाने से पहले खुद को प्रताड़ित करने की बात घर की दीवार पर भी लिखी है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर पत्नी सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

2002 में हुई थी शादी
पुलिस को दी शिकायत में मामचंद यादव ने बताया कि वह डाकघर से रिटायर्ड कर्मचारी है। उनकी दो बेटियां व एक बेटा रोहित यादव है। रोहित की शादी उन्होंने 2002 में सिरसा जिले के कालांवाली निवासी नीतू के साथ की थी। शादी के कुछ साल तक को सब ठीकठाक चलता रहा। इस दौरान नीतू ने दो बेटों को जन्म दिया। इनमें बड़े बेटे कार्तिक की उम्र 14 वर्ष है।
विज्ञापन


कुछ समय बाद नीतू ने रोहित को परेशान करना शुरू कर दिया। करीब ढाई साल पहले भी नीतू रोहित के साथ झगड़ा करके अपने मायके चली गई। कुछ महीनों बाद वह मान-मनोवल करके अपने पोतों व बहू को वापस घर ले आए। ससुराल में आने के बाद नीतू ने पहले की तरह ही अपने पति रोहित को परेशान करना शुरू कर दिया।

शनिवार को भी ड्यूटी से घर आया तो किया झगड़ा

couple
मामचंद ने बताया कि शनिवार को भी जब रोहित फैक्ट्री में ड्यूटी करके घर वापस आया तो नीतू उससे झगड़ा करने लगी। नीतू ने उससे कहा कि वह इस घर में नहीं रहना चाहती, इसलिए मायके जा रही है। नीतू ने फोन करके अपने भाई रवि को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर रोहित को पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की तो नीतू ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। इसके बाद नीतू अपने भाई रवि के साथ दोनों बेटों को लेकर मायके चली गई।

सुबह जब परिजन उठे तो रोहित को फंदे पर लटका देखा
मामचंद के आरोपों के अनुसार नीतू ने रोहित को धमकाया कि वह उसके ऊपर केस दर्ज करवाएगी। इस धमकी से रोहित परेशान हो गया। सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो रोहित को अंदर कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। परिजन रोहित को नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी नीतू, दो साले रवि व प्रमोद तथा एक अन्य आरोपी प्रह्लाद सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहित नें यह लिखा सुसाइड नोट में

love couple
रोहित ने फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट व घर की दीवार पर अपनी मौत की वजह लिखी। रोहित ने लिखा कि उसको पत्नी नीतू द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। वह उसे हर रोज केस में फंसाने की धमकी देती है। इस काम में उसके परिवार वाले भी उसका साथ देते हैं। उसके परिवार वाले घर में आकर मारपीट करके चले जाते हैं। हर रोज हो रही इन सब घटनाओं से वह और उसके परिजन परेशान हो गया हैं। इसी वजह से वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। रोहित ने लिखा कि उसकी मौत के लिए पत्नी और उसके परिवार वाले जिम्मेवार हैं।

पुलिस को मृतक रोहित का सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने घर की दीवार पर भी सुसाइड करने की वजह लिखी है। रोहित ने अपनी मौत के लिए पत्नी नीतू और ससुराल जनों को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल रोहित के पिता मामचंद की शिकायत पर पत्नी सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
- मनमोहन सिंह, प्रभारी, सूर्यनगर पुलिस चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें