फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक तस्करों से मुठभेड़, 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

Thu, 07 Jan 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर में सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी भारतीय तस्करों को देने आए पाकिस्तानी तस्करों के साथ बीएसएफ जवानों की मुठभेड़ हुई। इसमें तस्कर हेरोइन, मोबाइल फोन और पाक मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड वहीं छोड़कर घनी धुंध की आड़ में भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


बीएसएफ को सर्च अभियान के दौरान तीस करोड़ रुपये की हेरोइन, एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुआ है। यह घटना बीएसएफ की बीओपी मेहंदीपुर, फिरोजपुर सेक्टर में मंगलवार और बुधवार की रात को घटी।

बीएसएफ के डीआईजी व सीनियर प्रवक्ता आरएस कटारिया व कमांडेंट वाईपी सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी मेहंदीपुर के पास पाकिस्तानी तस्कर भारतीय तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने वाले हैं। बीएसएफ ने वहां चौकसी बनाई हुई थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

धुंध की आड़ में भागने में कामयाब हुए तस्कर

कमांडेंट सिंह ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 191 के जवान सरहद पर लगी कंटीली तार के पास गश्त कर रहे थे। उन्होंने पाक की तरफ घनी धुंध में तस्करों की गतिविधियां देखीं। बीएसएफ जवान उनकी प्रत्येक हरकत पर पैनी नजर रखे हुए थे।

जैसे ही तस्कर भारतीय सीमा में घुसकर कंटीली तार (फेंसिंग) में प्लास्टिक का पाइप डाल कर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंकने लगे। जवानों ने उन्हें चेतावनी दी तो तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने अपना बचाव करते हुए तस्करों पर फायरिंग की। तस्कर धुंध की आड़ में वहां से भागने में कामयाब हो गए। बीएसएफ ने बुधवार सुबह होने पर घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू किया तो वहां से हेरोइन के छह पैकेट बरामद हुए। उनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीस करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें