फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बॉर्डर पर मुठभेड़, 20 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

Fri, 29 Aug 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ की 163 बटालियन ने अमृतसर सेक्टर की मुहावा सीमांत चौकी के पास से वीरवार रात पाकिस्तान के तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में चार पैक्ट हेरोइन पकड़ी है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने एक पिस्टल, एक मैगजीन और छह गोलियां भी बरामद की हैं। मुठभेड़ में दोनों ओर से न कोई जख्मी हुआ है और न ही कोई मरा है। बीएसएफ का दावा है कि दोनों ओर से चली गोलियों के दौरान अंधेरे का लाभ उठा कर पाक तस्कर नशीला पदार्थ व हथियार भारतीय क्षेत्र में फेंक कर वापस भागने में सफल हो गए है।

बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूखी ने बताया कि बीएसएफ की ओर से सीमा पर बढ़ाई गई गश्त व सुरक्षा के कारण ही पाक तस्करों व घुसपैठियों की साजिश को बीएसएफ के जवानों ने असफल बना दिया है।
विज्ञापन


मुहावा सीमांत चौकी के पास से जब बीएसएफ के ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने पाकिस्तान की तरफ से कुछ हलचल सुनी तो उनको ललकार गया। आगे से घुसपैठिए तस्करों ने गोलियां चला दी। जवाब में बीएसएफ जवानों की ओर से भी गोलियां चलाई गईं।

दोनों ओर से करीब एक घंटे तक चली गोलियों के दौरान तस्कर नशीले पदार्थ के चार पैक्ट भारतीय सीमा में फेंक कर वापस पाक की तरफ फरार होने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बीएसएफ ने सीमा पार से तस्कर होकर आने वाली 162 किलो 640 ग्राम हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें