फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्ते नोच रहे थे लिफाफा, लोगों की पड़ी नजर तो मच गया हड़कंप...पुलिस भी पहुंची

Mon, 24 Dec 2018 09:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अवारा कुत्ते एक लिफाफे को नोच रहे थे। लेकिन उस लिफाफे पर जब लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोगों के होश उड़ गए। मामला चंडीगढ़ के धनास का है। दरअसल, यहां के कम्युनिटी सेंटर के पास आवारा कुत्ते एक लिफाफे को नोच रहे थे। मैदान में लिफाफे खेल रहे बच्चों की नजर उस पर पड़ी। उसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दरअसल, लिफाफे में करीब पांच महीने का भ्रूण था। 

विज्ञापन


 घटना स्थल पर पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने जब लिफाफे को खोला तो उसमें से करीब पांच महीने का भ्रूण निकला। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे लेकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोपहर करीब 3.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि धनास के कम्युनिटी सेंटर के पास एक लिफाफे को आवारा कुत्तों का झुंड नोच रहा है।

विज्ञापन

 सूचना पर पीसीआर और सारंगपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विरेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ बच्चे कम्युनिटी सेंटर के पास बने मैदान में खेल रहे थे। इतने में झाड़ियों से कुत्तों का झुंड एक लिफाफा लेकर बाहर आया। लिफाफे को सभी कुत्ते नोच रहे थे। 

यह देख बच्चे काफी सहम गए। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए और कुत्तों को लिफाफे से दूर किया गया। इसके बाद पता चला कि लिफाफे में किसी का भ्रूण है। फिर मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। बताया जा रहा है कि भ्रूण करीब पांच महीने का होगा। 

शहर के अलग-अलग हिस्सों में इससे पहले भी कई भ्रूण मिल चुके हैं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि पता चल सके कि झाड़ियों में लिफाफा कौन फेंककर गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें