फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोटः जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आंगन में मिली लाश, दो बेटियां-दामाद हिरासत में

Fri, 19 Jul 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पठानकोट के हलका भोआ के गांव मणिपुर में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बचन लाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर डीएसपी ग्रामीण राजेश मट्टू, सदर थाना प्रभारी बलविंद्र कुमार समेत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बुजुर्ग की हत्या को लेकर बेटियां और दामाद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने दोनों बेटियों और दामाद को राउंडअप किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बचन लाल का अपनी बेटियों और दामाद के साथ गुरुवार को विवाद हुआ था। विवाद के बाद लोगों ने बचन लाल की लाश घर के आंगन में खून से लथपथ देखी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि बचन लाल की तीन बेटियां हैं। बचन की शादीशुदा बड़ी बेटी दर्शना देवी और छोटी बेटी बेबी मायके में ही रह रही थी।

दर्शना अपने पति करतार चंद के साथ रह रही है। वहीं 2017 में ब्याही छोटी बेटी बेबी अकेले रह रही है, क्योंकि उसका पति कहीं बाहर काम करता है। तीसरी बेटी इंदपुर में ब्याही हुई है। मायके में रह रही बेटियों में घर के कमरों को लेकर आपसी लड़ाई चल रही है। बताया जा रहा है कि पिता के मकान को लेकर दोनों बेटियों के बीच यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी बलविंदर कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद में मकान का हिस्सा लेने को लेकर बुजुर्ग की हत्या हुई है। इस मामले में उसका दामाद और बेटियां एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों बेटियों और दामाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें