पैसे की कमी इस कदर जानलेवा बनी कि तीन जिंदगियां एक साथ खत्म हो गईं। मां ने बेटियों को जहर देकर फंदा लगा लिया। घटना पंजाब के रोपड़ की है।
घनौली में गुरू गोबिंद सिंह सुपर थर्मल पलांट के मैन गेट नजदीक बनी प्रवासी मजदूरों की कालोनी में तिहरी खुदकुशी का यह मामला सामने आया। महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतका का पति मजदूरी करके घर लौटा। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही चौकी घनौली के इंचार्ज सरबजीत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बच्चियों की हालत नाजुक बनी हुई है
जहर
मामले की प्राथमिक जांच करने के बाद उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात तीन सुसाइड की खबर मिली। राम बहादुर नाम के व्यक्ति ने शिकायत लिखवाई है। उसने बताया कि जब वह थर्मल पलांट में मजदूरी करने के बाद अपने घर गया तो झुग्गी का दरवाजा अंदर से बंद था।
किसी तरह उसने दरवाजा खोला तो देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी पुष्पा देवी (26) पंखे से लटकी हुई थी। वहीं, दोनों बच्चियां पल्लवी (9) और ललिता(ढाई साल) बैड पर बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। वह तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गया, जहां फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सरबजीत सिंह ने बताया कि मृतका ने आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया। मामल दर्ज कर लिया गया है। राम बहादुर के बयानों के आधार पर धारा 174 अधीन कार्यवाही करके जांच शुरू कर दी गई है।