फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से डीएसपी की मौत, एसओजी में थे तैनात

Thu, 20 Oct 2022 09:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मामा हरजीत सिंह ने बताया कि गगनदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। वह घर में अकेले थे जबकि उनकी मां लुधियाना गई हुई थीं। गगनदीप के गनमैन ने करीब 10 बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि साहब की गोली लगने से मौत हो गई है। 
विज्ञापन
डीएसपी गगनदीप भुल्लर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के नाभा में डीएसपी गगनदीप भुल्लर (34) की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मौत की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है। गोली 32 बोर की निजी रिवाल्वर से लगी है। नाभा के डीएसपी दविंदर अत्री ने बताया कि अभी जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डीएसपी गगनदीप भुल्लर पटियाला स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) विंग में तैनात थे। वह नाभा के रहने वाले थे। मामा हरजीत सिंह ने बताया कि गगनदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। वह घर में अकेले थे जबकि उनकी मां लुधियाना गई हुई थीं। गगनदीप के गनमैन ने करीब 10 बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि साहब की गोली लगने से मौत हो गई है। 



 

पटियाला जिले के नाभा में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) में तैनात डीएसपी गगनदीप भुल्लर की उनके घर पर गोली लगने से मौत हो गई। हम मामले में आगे की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। घटना में इस्तेमाल हुई रिवॉल्वर की जांच की जा रही है। हैरी बोपराई, एसएचओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें