फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के वियोग में युवक बना 'वीरू', देखिए कैसे?

Fri, 04 Sep 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके गई पत्नी साथ नहीं आई तो वियोग में युवक नशे में बन गया 'वीरू'। मामला हरियाणा के सिरसा का है। दरअसल एक युवक बुधवार को अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया पर पत्नी साथ नहीं आई तो वह सीधा भाई के घर पहुंचा।
विज्ञापन


देर शाम को गांव जाने की कहकर बिजली के खंभे (हाईटेंशन लाइन)  पर जा चढ़ा। लोगों ने उसे ऐसा करते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा।

बाद में पता चला कि वह नशे में था। ऐसे में पुलिस उसका मेडिकल करवाने अस्पताल ले गई। जहां उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

नशे में 50 फुट से अधिक ऊपर चढ़ा, समझा बुझाकर पुलिस ने उतारा

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को बरनालारोड़ स्थित शक्तिनगर में एक युवक हाईटेंशन लाइन वाले बिजली के खंभे पर जा चढ़ा। लोगों ने उसे रोकने के प्रयास किया तो वह और ऊपर चढ़ने लगा।

देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक वह 50 फुट से अधिक ऊपर चढ़ चुका था। युवक ने अपना नाम अमरजीत निवासी गांव किराडकोट बताया। उसने बताया कि वह पत्नी को लेने गया था पर उसके साथ नहीं भेजी। पुलिस ने उसे कार्रवाई का विश्वास दिलाते हुए करीब आधा घंटे बाद नीचे उतार लिया।

बाद में पता चला कि युवक नशे में था। उधर, हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवक नशे में था जिसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि युवक शक्ति नगर में अपने भाई के पास आया हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें