फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पी रहे युवकों ने कार से पीसीआर को मारी टक्कर

Mon, 05 Dec 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
सेक्टर-10 में सरेआम शराब पीने की सूचना पर मौके पर पहुंची पीसीआर को युवकों ने कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी कार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी अमरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शनिवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई कि सेक्टर-10 में कुछ युवक शराब पी रहे हैं। इसके बाद पीसीआर मकान नंबर 291 के पास पहुंची, जहां कुछ युवक कार में शराब पी रहे थे। 

पीसीआर को देखते ही कुछ युवक तो मौके से भाग निकले। अमरेंद्र सिंह ने भी मौके से भागने के लिए तेज रफ्तार से कार पीछे की। इसी दौरान कार पीसीआर से टकरा गई। 
विज्ञापन


पीसीआर में तैनात कांस्टेबल सतीश कुमरा की शिकायत पर अमरेंद्र सिंह के खिलाफ सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें