फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की 56 दिन बाद दर्ज की गई एफआईआर

Mon, 05 Dec 2016 12:53 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिकायत को लेकर पुलिस महकमे में घूमती रही पीड़िता 
सभी पांच आरोपियों की पहचान की गई  
मुख्य आरोपी गाइड को पकड़ने के लिए पुलिस नेपाल रवाना 
 
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनॉट प्लेस स्थित फाइव स्टार होटल में अमेरिकी युवती से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। युवती की ओर से दिल्ली पुलिस को 10 अक्तूबर को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में करीब 56 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अमेरिकी युवती अपनी शिकायत को लेकर पुलिस महकमे में पौने दो महीने तक इधर से उधर घूमती रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सभी पांच आरोपियों की पहचान कर ली है। साथ ही मुख्य आरोपी गाइड को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम नेपाल रवाना हो गई है।

नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी युवती ने इस घटना के बारे में अपने देश के एक एनजीओ को बताया था। एनजीओ ने अमेरिका में स्थित भारतीय संस्था से संपर्क किया था। भारतीय संस्था ने भारत में युवती के लिए एक वकील किया।
विज्ञापन


इस वकील ने दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को ई-मेल से 10 अक्तूबर को शिकायत दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस आयुक्त कार्यालय से ये शिकायत डीसीपी हेडक्वार्टर फिर नई दिल्ली जिला डीसीपी को भेजी गई। इसके बाद नई दिल्ली जिले से साउथ एवेन्यू थाने में भेजी गई।

साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने इलाका कनॉट प्लेस थाने का होने के कारण वापस शिकायत नई दिल्ली जिला डीसीपी को भेज दी। इसके बाद नई दिल्ली जिला डीसीपी कार्यालय की ओर से शिकायत 27 नवंबर को कनॉट प्लेस थाने को भेजी गई।

कनॉट प्लेस थाना पुलिस भी शिकायत को लेकर बैठी रही थी। इसी बीच युवती के वकील ने दो दिसंबर को कनॉट प्लेस पुलिस से दोबारा से संपर्क साधा था। फिर पुलिस हरकत में आई और तीन दिसंबर को देर रात इस मामले में एफआईआर दर्ज की।

164 के तहत बयान करवाने की तैयारी 
युवती ने दिल्ली पुलिस को जो ई-मेल भेजा है, उसमें सभी पांचों आरोपियों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्जकर उनकी पहचान कर ली है। इनमें गाइड अनिरुद्ध सिंह, बस ड्राइवर जुगनू, बस खलासी मकसूद और दो हॉस्टल स्टाफ शामिल है।

मुख्य आरोपी अनिरुद्ध इस नेपाल में है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम नेपाल भेजी गई है। पुलिस अब युवती के 164 के तहत बयान करवाने की तैयारी कर रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि या तो पीड़िता के बयान वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये करवाए जाएंगे या फिर उसे भारत बुलाया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय के जरिये अमेरिकी एंबेसी से बात की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें