फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः नशे में टल्ली युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी

Tue, 08 May 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
विज्ञापन
शराब पीकर ड्राइविंग
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत पांच युवकों की रविवार रात एक पुलिस मुलाजिम के साथ झड़प हो गई। आरोप है कि हाथापाई में युवकों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी पांचों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पांचों आरोपियों को सोमवार को खरड़ की अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड हासिल की गई। घडुआं पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि रविवार रात कांस्टेबल परविंदर सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ गश्त कर रहे थे।

तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव मांमूपुर में एक शराब के ठेके पर पांच युवक ठेके के करिंदे बबलू ठाकुर से नोकझोंक कर रहे हैं। सूचना देने वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ठेके का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पुलिस कर्मी मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने नशे में धुत रिंकू शर्मा, तरनवीर सिंह, जीवन सिंह, रूप सिंह तथा राजवीर सिंह को समझा-बुझाकर वहां से जाने को कहा, लेकिन पांचों युवक पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट पर उतारु हो गए। आरोप है कि उन्होंने हाथापाई के दौरान कांस्टेबल परविंदर सिंह की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें