फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फैल रहा नशे का जाल: युवक-युवती सरेआम लगाते दिखे नशे का इंजेक्शन, मोटर मार्केट के पीछे की घटना

Sat, 16 May 2026 09:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मोटर मार्केट के लोगों के मुताबिक, वीडियो में दिखाई देने वाला युवक 3 मई को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
नशे का इंजेक्शन लगाते युवक युवती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है। अब हालत यह हो गई है कि युवक-युवतियां सरेआम ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-38 के मोटर मार्केट के पीछे का है, जहां एक युवक और युवती का इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक और युवती खुलेआम एक-दूसरे को इंजेक्शन लगा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन कार्रवाई के बावजूद हालात नहीं बदल रहे।

मोटर मार्केट के लोगों के मुताबिक, वीडियो में दिखाई देने वाला युवक 3 मई को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। आरोप है कि बाइक चोरी करने के बाद युवक पास के जंगल में युवती के साथ बैठकर इंजेक्शन लगा रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान 112 नंबर पर कॉल करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद युवक को मलोया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया था। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने कुछ ही देर बाद युवक को छोड़ दिया।

इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। हालांकि, यह वीडियो एसएचओ बलदेव कुमार के आने से पहले का बताया जा रहा है। बलदेव कुमार ने कहा कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें