फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बाइक से जा रहे थे, नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 17 Jul 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
nasha taskar
विज्ञापन
पठानकोट में बाइक से जा रहे नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्‍थे। पुलिस ने नशा तस्करों से 3 हजार नशीली गोलियों का जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन


पठानकोट में थाना डिवीजन नंबर-2 के थाना प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह की टीम की ओर से नशा तस्करी में लिप्त एक बडे़ ग्रुप के तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि थाना प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्कर विशाल कुमार उर्फ बल्ली (22) पुत्र लखविन्द्र कुमार निवासी सागर पुर, गुरदासपुर नशा तस्करी कर रहा है। 
विज्ञापन


बेदी बजरी कंपनी के पास विशाल कुमार को बाइक पर जाते हुए देखा गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान विशाल से 3 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल पंजाब व हिमाचल प्रदेश के बार्डर स्थित भदरोया व अन्य स्थानों पर नशे की सप्लाई करता था। विशाल पिछले 4 वर्षों से भदरोया में ही रह रहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें